गर्भ में बच्चा कब लात मारता है?HealthPlanet

Posted on Wed 12th Oct 2022 : 09:21

अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आप भी इंतजार कर रही होंगी कि कब आपको अपने बच्‍चे की पहली किक महसूस हो। अमूमन हर बच्‍चा किक मारता है और अगर बच्‍चा किक ना मारे तो इसे किसी समस्‍या का संकेत माना जाता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत
भ्रूण के विकास में किक मारना एक अहम हिस्‍सा होता है। गर्भ में ट्विस्टिंग, टर्निंग, रोलिंग करने से शिशु की विकसित हो रही हड्डियों को शेप में आने में मदद मिलती है।
आमतौर पर प्रेग्‍नेंसी के 20वें से 30वें सप्‍ताह के बीच बच्‍चे की किक ज्‍यादा तेज होती है। इस समय शिशु की हड्डियां और जोड़ शेप में आना शुरू ही करते हैं। गर्भावस्‍था के 35वें सप्‍ताह के बाद से किक में कमी आने लगती है।

बच्‍चा कब मारता है किक
पहली बार मां बनने पर आपको बच्‍चे की किक प्रेग्‍नेंसी के 16वें हफ्ते से 25वें हफ्ते के बीच महसूस हो सकती है। यह प्रेग्‍नेंसी की दूसरी तिमाही होती है। इस समय शिशु के किक मारने पर आपको पेट में गुदगुदी जैसा अजीब सा फील हो सकता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब महिलाओं को बच्‍चे की किक महसूस ही नहीं होती है। ऐसे में चिंता ना करें, एक बार अपने डॉक्‍टर से बात कर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info